छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : घोषणा पत्र ; तू डाल-डाल तो मैं पात- पात कहावतों पर मतदाताओं को इंतजार …!
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 :
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : भाजपा, कांग्रेस की घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी का इंतजार प्रदेशवासियों को
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : विधानसभा सीट पर है और दोनों प्रमुख दलों भाजपा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 आज तक अपना चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी नहीं किया है। पहले चरण का मतदान जबकि महज 4 दिन बाद 7 नवंबर को हैं।
चुनावी घोषणा पत्र प्रमुख दलों द्वारा जारी नहीं किए जाने पर मतदाता उहापोह की स्थिति में है। वैसे संभावना है कि भाजपा कल शुक्रवार 3 नवंबर को घोषणा पत्र जारी कर सकती हैं। तो वहीं कांग्रेस 4 नवंबर को जो भी हो देर होने या देरी करने का कारण शायद यह तो नहीं कि मतदाता ज्यादा मंथन न करें। या दूसरा दल, पहले की तुलना में अधिक लोक लुभावन घोषणा पत्र जारी न कर दे।
इधर कांग्रेस के नेता, स्टार प्रचारक सभाओं में कुछ वायदे कर रहे हैं। करीब आधा पौन दर्जन वायदे हो चुके हैं। अंदर के सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस, भाजपा को झांसे में रख रही है। वह जो वायदे चुनावी सभाओं में कर रही है। उसे अपनी घोषणा पत्र में रखे हुए हैं। और उन्हें सभाओं के माध्यम से पूर्व प्रचारित कर रही है। जबकि भाजपा ऐसा नहीं कर सीधे घोषणा पत्र जारी करेगी। यानी कांग्रेस थोड़ा ज्यादा प्रचार-प्रसार ततसंबंध में पा लेगी। खैर ! फिलहाल घोषणा का इंतजार। पर मतदान तिथि थोड़े बदलेगी समय थोड़े ठहरेगा। आखिर 20 विधानसभा क्षेत्र मायने रखता है। जो कुल 90 सीटों का एक चौपाई से थोड़ा ही कम है। सरकार बनाने के लिए एक-एक सीट मायने रखता है। यह तो दलों को पता होगा ?
(लेखक डॉ. विजय )

