Thu. Oct 29th, 2026

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चलाया बड़ा अभियान, हाथ लगे 12 कुख्यात आतंकी, लेकिन महिलाओं ने सभी को छुड़वाया

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा की शुरुआत हुए 50 दिन से ज्यादा हो गया है। लेकिन, अभी तक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सुरक्षाबलों ने लोगों की सुरक्षा का हवाला देते हुए शनिवार को कांगलेई यावोल कन्ना लुप ग्रुप के 12 हमलावरों को छोड़ दिया।

सेना के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को इथम गांव में KYKL के करीब एक दर्जन आतंकी छिपे हुए थे। गांव की महिलाओं की लीडरशिप में करीब 1500 लोग उनकी सुरक्षा के लिए ढाल बने हुए थे। भारतीय सेना की स्पीयर कॉर्प्स के मुताबिक, 1500 लोगों की भीड़ ने सुरक्षाबलों को कार्रवाई के लिए रोक दिया था।

स्पीयर कॉर्प्स ने आगे बताया कि सुरक्षाबलों ने भीड़ से अपील की लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में सेना कार्रवाई करती तो नागरिकों को भी इससे काफी नुकसान पहुंचता। यही वजह है कि सेना वहां से सिर्फ जब्त हथियार लेकर वापस हो गई थी। इससे पहले सेना ने ट्वीट करके लिखा था कि ”हमारी टुकड़ियां और मानवरहित विमान (UAV) इलाके की निगरानी कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है और करीब से नजर रखी जा रही है।

अतिरिक्त टुकड़ियों को इलाके में भेजा गया है और संयुक्त अभियान जारी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक इंसास लाइट मशीनगन और एक इंसास राइफल बरामद की है।

About The Author

SKY TMT