Thu. Oct 29th, 2026

राजधानी में एक ही दिन में पकड़े गए 277 अपराधी, कोई 7 तो कोई 5 साल काट रहा था फरारी

रायपुर क्राइम न्यूज :

रायपुर क्राइम न्यूज :

पिछले डेढ़ माह से शहर में मोबाइल, छीनने, लूट, चोरी, मारपीट, चाकूबाजी, धमकी आदि की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिसे नये एसएसपी ने गंभीरता से लिया।

रायपुर क्राइम न्यूज : अभी 3 दिन पहले शहर के नए एसएसपी ने मैराथन बैठक में राजधानी के सभी थानेदारों और ट्रैफिक इंस्पेक्टरों को बढ़ते अपराध पर फटकार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और 277 वारंटियों को गिरफ्तार कर अधिकांश को जेल भेज दिया।

एसएसपी ने अपराधों को गंभीरता से लिया

पिछले माह -डेढ़ माह से शहर में मोबाइल छीनने, लूटने, चोरी, मारपीट चाकूबाजी, डराने-धमकाने आदि की घटनाएं बढ़ते जा रही थी। जिसे नए एसएसपी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने हाल ही में कुछ थानों का औचक निरीक्षण भी किया था। बावजूद कसावट नही आने पर 3 दिन पहले 7 घंटे की क्लास थानेदारों, प्रभारियों, ट्रैफिक इंचार्ज आदि की लगाई है जिसमें उन्होंने प्रत्येक थाने की समीक्षा करते हुए पेंडिग मामलों धरपकड़ न करने पर जमकर फटकार लगाई थी। निपटारे के लिए हफ्ते भर का समय दिया था।

संबंधित थाने की पुलिस हरकत में आ गयी

उनके कड़े निर्देश बाद शहर के तमाम थाने सक्रिय हुए संबंधित पुलिस हरकत में आई। जिले के फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। मंगल-बुध को इस त्वरित अभियान के तहत 277 स्थायी एवं वारंटियों को गिरफ्तार में लिया गया। कई 5 तो कुछ 7 वर्षों से फरारी काट रहे थे। जिनमें ज्यादातर हत्या, या हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी आर्म्स एक्ट मारपीट मोबाइल छीनने आदि में आरोपी हैं।

कई अपराधी बाहर फरारी काट रहें है

बताया जा रहा है कि अधिकांश बदमाशों के विरुद्ध 5 से 7 वर्ष का स्थायी वारंट जारी था। सभी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात-रात भर अभियान चला धरपकड़ की गई। बताया जाता है कि दर्जनों वारंटी ऐसे थे जो ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में फरारी काट रहे थे। इन सबकी जांच-पड़ताल बाद प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई की गई। 102 स्थायी एवं 175 गिरफ्तारी वारंटो की तामिल करते हुए उन्हें पकड़ा गया। ज्यादातर वारंटियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। धरपकड़ अभियान फिलहाल जारी रहेगा।

(लेखक डा. विजय)

About The Author

SKY TMT