Wed. Aug 5th, 2026

छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल, शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य

CG News: छत्तीसगढ़ में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 16 जून, 2026 को खुलेंगे। पहले ऐसी अटकलें थीं कि भीषण गर्मी के कारण छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं, लेकिन शिक्षा विभाग ने अब आदेश जारी कर पुष्टि की है कि छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए सत्र की तैयारियों के संबंध में सभी जिलों को ज़रूरी निर्देश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ में 16 जून से ‘शाला प्रवेश उत्सव’ मनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में सभी जिलों को ज़रूरी निर्देश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा सचिव ने राज्य भर के सभी ज़िला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और संयुक्त संचालकों (JD) को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि वे 16 जून को होने वाले प्रवेश उत्स्व की तैयारियां समय पर पूरी कर लें।

छत्तीसगढ़ में स्कूल के शिक्षकों की अब होगी ऑनलाइन हाजिरी

इस बीच, छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति और ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन करने की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। खबर है कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर जून महीने की वेतन रोक दी जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से दिए गए हैं खास आदेश

विभाग का उद्देश्य है कि नए सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का स्वागत बेहतर माहौल में किया जा सके। स्कूल भवनों की मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया है। अधिकारियों को कहा गया है कि जहां आवश्यकता हो वहां रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक कार्य समय रहते पूरे कर लिए जाएं। साथ ही स्कूल परिसरों को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नया सेशन शुरू होने पर बच्चों का किया जाएगा स्वागत

स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि स्कूल फिर से खुलने से पहले सभी ज़रूरी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो। ‘प्रवेश उत्सव’ के दौरान नए छात्रों का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा इस बात पर जोर दिया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का दाखिला हो। प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ने में मदद मिलेगी। (एजेंसी)

 

About The Author