बिजली कंपनियों में होगी सीधी भर्ती: 2005 पदों पर रोजगार के अवसर
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ी भर्ती की घोषणा की है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की विभिन्न विद्युत कंपनियों में कुल 2005 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इस भर्ती के माध्यम से तकनीकी और प्रशासनिक दोनों वर्गों के उम्मीदवारों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
पांच सरकारी बिजली कंपनियों में नियुक्तियां
यह भर्ती राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम और जोधपुर विद्युत वितरण निगम के लिए की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधित कंपनियों में आवश्यकता के अनुसार की जाएगी।
किन पदों पर मिलेगी नौकरी?
भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट (कमर्शियल) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर हैं।
योग्यता और आयु सीमा
जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। जूनियर अकाउंटेंट के लिए बी.कॉम तथा जूनियर असिस्टेंट पद के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
नोटिफिकेशन का इंतजार
विभाग की ओर से अभी विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी नहीं की गई है। आवेदन शुल्क, वेतनमान, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी। उम्मीद है कि 15 जुलाई के बाद भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
read more : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को मिलेगा 59 महीने का एरियर

