मनोज तिवारी की बेटी Rhiti Tiwari का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर पर भड़कीं और बोलीं- ‘तेरे बाप की नौकर…’
बिग बॉस 2026 में अब तक शांत नजर आ रहीं भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की बेटी Rhiti Tiwari ने सलमान खान के ‘वीकेंड का वार’ में हिदायत मिलने के बाद धमाकेदार अंदाज में गेम में वापसी की है। हालांकि, उनका यह नया और आक्रामक तेवर अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है।
काजी तौकीर की बीमारी पर हुआ बड़ा बवाल
‘वीकेंड का वार’ के दौरान होस्ट सलमान खान ने घरवालों का पर्दाफाश करते हुए बताया कि काजी तौकीर असल में बीमार नहीं हैं, बल्कि वह सिर्फ बीमार होने का नाटक कर रहे थे। इस खुलासे के बाद घर के सभी सदस्य काजी के खिलाफ हो गए।
Rhiti Tiwari ने पार कीं सारी हदें
बाकी घरवालों के साथ-साथ रीति तिवारी भी काजी पर बुरी तरह भड़क गईं। गुस्से में आपा खोते हुए रीति ने काजी को खरी-खोटी सुनाई और यहाँ तक कह डाला- “तू नाटक है, ढोंगी बाबा है, साल का सबसे बुरा इंसान है। तू मानसिक स्वास्थ्य के मरीजों के लिए एक कलंक है।”
जब काजी ने पलटवार करते हुए कहा कि वह उनका ‘म्यूट बटन’ दबा रहे हैं, तो रीति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- “म्यूट बटन क्या होता है? तू है कौन? किससे बात कर रहा है? तेरे बाप की नौकर हूँ क्या?”
यूजर्स के निशाने पर आईं Rhiti Tiwari
गुस्से में रीति ने काजी को गालियां भी दे डालीं, जिस पर काजी ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि वह उनके पिता पर न जाएं। हालांकि, बाद में रीति ने अपनी गलती का अहसास होने पर काजी से माफी भी मांग ली, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा है। घर के अंदर तनाव का माहौल बना हुआ है और इस हफ्ते रोहैद खान शो से बाहर हो चुके हैं।

