बारिश ने बिगाड़ा खेल, RCB vs KKR 5-5 ओवर तक सिमटने की कगार पर!
RCB vs KKR: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत होनी थी, लेकिन इंद्रदेव ने खेल बिगाड़ दिया है। तेज बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है और अब फैन्स की नजरें घड़ी की सुइयों पर टिकी हैं।
मैच के समीकरण: कब कटेंगे ओवर?
मैदान से मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक बारिश रुक चुकी है, लेकिन गीली आउटफील्ड अंपायरों के लिए चिंता का विषय है। आईपीएल नियमों के अनुसार मैच की स्थिति कुछ इस प्रकार है:
- रात 8:45 बजे: अगर इस समय तक खेल शुरू नहीं होता, तो ओवरों की कटौती शुरू हो जाएगी।
- रात 10:56 बजे (कटऑफ टाइम): यह आखिरी समय है जब 5-5 ओवर का मैच शुरू करने के लिए टॉस किया जा सकता है।
- रात 11:00 बजे: यदि सब ठीक रहा, तो कम से कम 5 ओवर का छोटा मुकाबला फैन्स को देखने मिल सकता है।
प्लेऑफ की गणित: किसके लिए कितनी आफत?
यह मैच दोनों ही टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है:
- RCB के लिए: अगर बेंगलुरु जीतती है, तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ का रास्ता साफ हो जाएगा। मैच रद्द होने पर उन्हें पंजाब या हैदराबाद को हर हाल में हराना होगा।
- KKR के लिए: कोलकाता की राह ज्यादा कठिन है। अगर मैच धुलता है, तो उन्हें अगले चारों मैच जीतने ही होंगे, वरना वे रेस से बाहर हो सकते हैं।
मौसम अपडेट: राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने रात 8 बजे के बाद भारी बारिश की संभावना कम जताई है, लेकिन बादल छाए रहने से दोबारा खलल पड़ने का डर बना हुआ है।

