Mon. May 25th, 2026

Ranveer Singh FWICE Ban: रणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा एक्शन, इंडस्ट्री से किया नॉन-कोऑपरेशन का ऐलान

Ranveer Singh FWICE Ban: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई यानी FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया है।

 

 

मुंबई: Ranveer Singh के खिलाफ Federation of Western India Cine Employees ने बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेडरेशन ने अभिनेता के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है। इसके तहत FWICE से जुड़े कोई भी टेक्नीशियन या सदस्य रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे।

 

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद Don 3 से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले अचानक प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जिसके बाद मामला विवादों में आ गया।

 

फेडरेशन इस मुद्दे में मध्यस्थता करने के लिए सामने आया था। FWICE के चीफ एडवाइजर Ashoke Pandit ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि हाल के समय में कलाकारों द्वारा शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म छोड़ने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे निर्माताओं और पूरी टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

 

अशोक पंडित ने पहले ही संकेत दिए थे कि इस मामले पर बैठक कर फैसला लिया जाएगा। अब रणवीर सिंह के खिलाफ जारी इस डायरेक्टिव के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

हालांकि अभी तक रणवीर सिंह या उनकी टीम की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं इंडस्ट्री में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस फैसले का असर रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर पड़ेगा।

About The Author