रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना: 50 हजार छात्राओं को योगी सरकार देगी मुफ्त स्कूटी
UP Free Scooty Scheme:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 18 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने और छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की परीक्षा पास करने वाली हर कॉलेज और विश्वविद्यालय की टॉप पांच मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। यह सुविधा राज्य के सभी राजकीय, निजी, स्ववित्तपोषित और संबद्ध महाविद्यालयों की छात्राओं के लिए लागू होगी। आइये और डिटेल में जानते हैं…
क्या है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का फायदा उन छात्राओं को मिलेगा जिनके परिवार की सालाना आय 12 लाख से कम है। स्कूटी देने के अलावा, सरकार रजिस्ट्रेशन फीस, गाड़ी का इंश्योरेंस और पांच लीटर पेट्रोल का खर्च भी उठाएगी। सभी गाड़ियां जीईएम पोर्टल के जरिए खरीदी जाएंगी। हालांकि, दिव्यांग, बेसहारा और शहीदों के परिवारों जैसी श्रेणियों की होनहार छात्राओं पर मेरिट-आधारित नियम लागू नहीं होंगे। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर यह फायदा दिया जाएगा।
इस योजना के तहत, सरकार 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में ग्रेजुएशन में हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी की टॉप-5 छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी।। इस योजना में सभी सरकारी, प्राइवेट, सेल्फ-फ़ंडेड और दूसरी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। इन संस्थानों में पढ़ने वाली महिला स्टूडेंट्स को मुफ्त स्कूटर मिलेगा अगर वे अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी में टॉप पांच में आती हैं। कैबिनेट मीटिंग में कुल 16 बड़े फैसले लिए गए, जिनमें से एक फैसला इस स्कूटर स्कीम से जुड़ा था।
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए पात्रता
इस योजना के तहत परिवार की सालाना आय 10 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन एग्जाम रिजल्ट में कॉलेज/यूनिवर्सिटी में टॉप-5 में हो
छात्रा यूपी के मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से पढ़ी हो
छात्रा यूपी की स्थायी नागरिक होनी चाहिए
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए कौन-कौन से कागज चाहिए
आधार कार्ड
यूपी का निवास प्रमाण पत्र
ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पास होने की सर्टिफिकेट
शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक अकाउंट नंबर
(एजेंसी)

