Sat. Jun 13th, 2026

 इंदौर में सड़क हादसे में राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की मौत

MP News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक रिश्तेके भतीजे की इंदौर में सड़क पर गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई। इस हादसे में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रदीप सिंह के बेटे प्रभात सिंह की जान चली गई। उनके शव को दिल्ली भेजा गया है, जहाँ से अंतिम संस्कार के लिए उन्हें वाराणसी ले जाया जाएगा। खास बात यह है कि प्रभात सिंह अचानक अपनी गाड़ी से उतर गए थे। वे दोबारा कार में बैठने ही जा रहे थे कि तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। महज 10 सेकंड के फासले ने एक युवा जिंदगी छीन ली।

युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

गुरुवार देर रात इंदौर-देवास रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। शिप्रा पुलिस स्टेशन इलाके में सर्विस रोड पर तेज़ रफ़्तार बस ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। उस समय प्रभात नाम का एक युवक अपनी कार में बैठ रहा था।जब वे कार के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही बस ने कार में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महज 10 सेकंड के फासले से प्रभात भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। अन्यथा जान बच सकती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते में भतीजे थे। हादसे में उनके तीन दोस्त भी घायल हो गए।

सर्विस रोड के किनारे कार रोकी थी

सूचना मिलने पर सोनकच्छ के विधायक राजेश सोनकर भी मौके पर पहुँचे और घटना के बारे में जानकारी ली। SDOP देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि मृतक की पहचान बलिया (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले प्रदीप के बेटे प्रभात उर्फ ​​शुभम (29) के तौर पर हुई है। वह अपने तीन दोस्तों के साथ कार में यात्रा कर रहा था। उन्होंने शिप्रा पुलिस स्टेशन इलाके में इंदौर-देवास हाईवे पर सर्विस रोड के किनारे गाड़ी रोकी थी, जब वे वापस कार में बैठ रहे थे, तभी पीछे से तेज़ी और लापरवाही से आ रही एक सफेद रंग की बस ने उनकी कार के पिछले हिस्से में ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और प्रभात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे तेज रफ्तार बस के चालक को पकड़ा जा सके।

विधायक सोनकर पहुंचे, दिल्ली भेजा गया शव

हादसे की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी मिलने पर कि मृतक बीजेपी से जुड़ा था, कई नेता घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इस बीच, सोनकच्छ के विधायक राजेश सोनकर को भी घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक प्रभात के शव को पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल भिजवाया। यहां से पोस्टमार्टम के बाद शव दिल्ली भेज दिया गया है। वहां से शव बलिया उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा। (एजेंसी)

 

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े