Thu. Oct 29th, 2026

Weather Update : जुलाई में बारिश का रिकॉर्ड टूटा, इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी

Weather Update : दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और गुजरात समेत उत्तर-पश्चिम राज्यों में इस मानसून जमकर बारिश हो रही है। दिल्ली में अब तक सामान्य से 45% अधिक बारिश हुई है। वहीं गुजरात में 90% से ज्यादा पानी बरसा है।

हिमाचल में अगले 3 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा जताया गया है। तेलंगाना के मुलुगु में मुटियाला धारा जल प्रपात देखने गए 80 टूरिस्ट भारी बारिश के चलते वहां फंस गए थे। NDRF ने उनका रेस्क्यू किया और उन्हें मेडिकल सर्विस दी गई।

उधर मुंबई में गुरुवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते मुंबई के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों को 27 जुलाई के लिए बंद कर दिया गया है। जुलाई 2020 में मुंबई में 1502 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस साल 1 जुलाई से 26 जुलाई 2023 तक मुंबई में कुल 1557.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस तरह से जुलाई में बारिश का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।
इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: झारखंड और मेघालय में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
बारिश की संभावना नहीं: केरल, तमिलनाडु और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है।

About The Author

SKY TMT