Wed. Jul 29th, 2026

गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा को 1 करोड़ रुपये का हीरे-रत्नों से जड़ित स्वर्ण मुकुट भेंट

Mumbai News: आज पूरे देश में आषाढ़ी गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जा रही है। गुरु पूर्णिमा गुरु को समर्पित है। लोग अपने गुरुओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर एक भक्त ने शिरडी साई बाबा को एक ऐसा उपहार भेंट किया जिसे देखकर सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। जैसे ही इस चमकीली भेंट पर से बैंगनी कपड़ा हटाया गया, वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

शिरडी साईं बाबा को चढ़ाया 1 करोड़ का मुकुट

दरअसल, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिरडी साई बाबा मंदिर में भक्ति का एक अनूठा नजारा देखने को मिला, जब एक भक्त ने गुरुदक्षिणा के रूप में 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एक भव्य सोने का मुकुट भेंट किया। आंध्र प्रदेश के वेल्लोर निवासी श्रीनिवास राव ने यह मुकुट साई बाबा को अर्पित किया। इस चमकदार सोने के मुकुट का वजन 642 ग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.03 करोड़ रुपये है।

रत्न और डायमंड्स जड़ित सोने के मुकुट

सोने के इस मुकुट पर नवग्रहों की बारीक नक्काशी की गई है। इसमें जड़े अमेरिकी हीरे इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं। गुरु पूर्णिमा के पहले दिन साईं बाबा को भेंट किया गया यह भव्य उपहार भक्तों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के मुख्य दिन इसी सोने के मुकुट को साईं बाबा की प्रतिमा को यही सोने का मुकुट पहनाया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनोखी श्रद्धा

ये पहली बार नहीं है जब किसी ने साईं बाबा को इतना अनमोल उपहार अर्पित किया हो। भक्त पहले भी साईं बाबा को लाखों और करोड़ों रुपये के उपहार दे चुके हैं। गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर यह अनोखा सोने का मुकुट चर्चा का विषय बन गया है। यह एक भक्त की अपने गुरु के प्रति भक्ति का प्रतीक है। यह केवल एक सोने का मुकुट नहीं, बल्कि एक भक्त की अपने ईश्वर में आस्था का प्रतीक है।(एजेंसी)

About The Author