Tue. Jun 16th, 2026

जगदलपुर में हेलीकॉप्टर से पहुंचे नीट यूजी के प्रश्नपत्र, सुरक्षा घेरे में होगी परीक्षा

CG NEET UG Exam 2026: 21 जून को जगदलपुर शहर के अलग अलग सेंटरों में नीट की परीक्षा ली जानी है। राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन के लिए 21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा के प्रश्न-पत्र सोमवार को आर्मी के हेलिकॉप्टर से जगदलपुर पहुंचे। पेपर लीक होने के किसी भी जोखिम को खत्म करने के लिए उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है। जिसे सुरक्षित कमरे में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। NEET-UG के लिए छत्तीसगढ़ के 19 शहरों में कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तारीख योग दिवस के दिन ही पड़ रही है। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी ज़िला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा को बिना किसी रुकावट के संपन्न कराने के लिए ज़रूरी कदम उठाएँ।

बता दे कि सोमवार की सुबह जगदलपुर के मां दंतेश्वरी विमानतल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का पहरा बिछाया गया था। अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षा बल के जवानों ने पूरी तरह से एयरपोर्ट की घेरेबंदी कर रखे हुए थी। जैसे ही वायुसेना के विमान जगदलपुर एयरपोर्ट में उतरा। जवानों ने पूरी तरह से उसे घेर लिया। वायुसेना के अंदर से बंद पेटियों में नीट परीक्षा के पर्चे ले जाए जा रहे थे। आला अधिकारियों का कहना है कि इस परीक्षा के लिए सुरक्षित ठिकाने तक परीक्षा पत्र को ले जाया जा रहा है। इस प्रश्न पत्र को भी सही जगह ले जाने के लिए भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिस वाहन में पर्चे रखे गए थे। उस वाहन के आगे व पीछे भी जवानों की गाड़ियां दौड़ रही थी। वही नीट की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ समेत देश भर के हज़ारों छात्रों ने यह परीक्षा (NEET UG Exam) दी थी। परीक्षा रद्द होने के बाद, कई राज्यों से छात्रों के दुखद कदम उठाने—जैसे आत्महत्या करने—की खबरें आई हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता और बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने छात्रों से अपील की है कि वे अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय परिवार, दोस्तों, शिक्षकों या काउंसलर से खुलकर बात करें। उनका मानना ​​है कि सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या और सही मार्गदर्शन ही इस मुश्किल दौर से उबरने के सबसे असरदार तरीके हैं।(एजेंसी)

About The Author