Tue. Nov 3rd, 2026

मथुरा – वृंदावन में गिरी मकान, दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: मथुरा के वृंदावन में मंगलवार की शाम को एक जर्जर मकान के ढहने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालु मंगलवार शाम बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। मंदिर से थोड़ी दूरी पर एक दशकों पुराना मकान स्थित है, जिसकी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। लोग जब मकान के पास पहुंचे तभी यह भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में कानपुर के रहने वाले अरविंद ने अपनी पत्नी को खो दिया और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

कानपुर नगर फेस-2 के रहने वाले शिव नारायण पत्नी गीता और बेटी अनामिका के साथ मथुरा आए थे। शाम करीब पांच बजे पत्नी और बेटी रश्मि गुप्ता के साथ श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए चली गईं, जबकि वे धर्मशाला में रुके रहे। लगभग छह बजे बेटी ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे फौरन सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी और बेटी का उपचार चल रहा था। यह नजारा देख कर शिव नारायण भी बदहवास हो गए। डॉक्टरों ने उनके भी ड्रिप लगाई। वहीं मूलरूप से पंजाब की रहने वालीं आकांक्षा मुगई हादसे में घायल हो गईं, जबकि उनकी मां अंजू मुगई की मृत्यु हो गई।

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख –

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ कार्यालय के अधि‍कार‍िक ट्वि‍टर हैंडल से एक ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया गया, ‘जनपद मथुरा में पुराना भवन गिरने की दुःखद दुर्घटना में हुई जनहानि के प्रति मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।’

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT