Fri. Jul 24th, 2026

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से सुमो वहन में सवार 13 लोगों की मौत

शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक भीषण दुर्घटना घटी, जहां एक सुमो पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। यह घटना लाहौल-स्पीति में उदयपुर-किलाद मार्ग पर काडू नाले के पास हुई। कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी भूस्खलन के कारण मलबे में दब गई। बताया जा रहा है कि सुमो में 14 यात्री सवार थे। एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन क्या कोई अन्य यात्री अभी भी फंसे हुए हैं? पुलिस और बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, कहूडू नाले के पास चट्टान गिरने से यह दुर्घटना हुई। इसमें सुमो गाड़ी (नंबर HP 01 M 2210) पूरी तरह हो पिचक गई, इसके ड्राइवर का नाम बीर सिंह था. इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत की सूचना है।

एक घायल यात्री को निकाला गया

बचाव दल ने मलबे से एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि यात्रियों और हताहतों की संख्या के बारे में पूरी जानकारी बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही जारी की जाएगी।

सड़क खुलते ही रवाना हुए थे यात्री

खबरों के मुताबिक, पिछले दिन भूस्खलन के कारण उदयपुर-किलाड़ सड़क बंद हो गई थी। इसी वजह से सूमो में सवार सभी यात्री टिंडी में फंस गए थे। शुक्रवार को सड़क खुलने के बाद सूमो पांगी की ओर बढ़ी, लेकिन कडू नाला के पास अचानक चट्टान का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और सूमो उसकी चपेट में आ गई।

मौके पर पहुंचा राहत दल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। लाहौल पुलिस, टिंडी पुलिस स्टेशन, उदयपुर प्रशासन, जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रशासनिक दल भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पांगी के कार्यकारी आवासीय आयुक्त व एसडीएम अमनदीप सिंह भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और बचाव अभियानों का जायजा ले रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मलबे को हटाकर वाहन तक पहुंचने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं, जिसके बाद ही मृतकों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी

पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में काफी चुनौतियां आ रही हैं। इस बीच, जिला प्रशासन ने जनता से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है। (एजेंसी)

About The Author