Tue. Sep 8th, 2026

Bigg Boss 20 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ‘बच्ची’ के मुद्दे पर भिड़ीं आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान, पहले कैप्टन के लिए रेस में ये 3 नाम!

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) की शुरुआत धमाकेदार रही है और महज दो दिनों के भीतर ही घर के अंदर तीखे झगड़े और गुटबाजी देखने को मिलने लगी है। जहां बीते एपिसोड में रैपर यंग DSA (हर्ष विजय) और काजी तौकीर के बीच हल्की नोकझोंक हुई थी, वहीं तीसरे एपिसोड में माहौल पूरी तरह गरमाने वाला है। अब तक शांत नजर आ रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी स्टार कनिका मान सीधे तौर पर 25 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिश्फा खान से भिड़ती दिखाई देंगी।

‘बच्ची’ कहने पर भड़कीं अरिश्फा खान

जारी किए गए नए प्रोमो में अरिश्फा खान एक बार फिर खुद को ‘बच्ची’ समझे जाने का मुद्दा उठाती नजर आ रही हैं। अरिश्फा का आरोप है कि घर के बाकी सीनियर कंटेस्टेंट उन्हें उम्र में छोटी समझकर बच्चे जैसा व्यवहार करते हैं। लिविंग रूम में सोफे पर बैठे सभी कंटेस्टेंट्स के सामने अरिश्फा जब आम्रपाली से कहती हैं, “आप लोगों को मैं बच्ची लग रही, लेकिन मेरा दिमाग आप लोगों से ज्यादा शार्प है।” इस पर आम्रपाली तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहती हैं, “कट रही है, रील कट रही है तुम्हारी। बस कर।”

आम्रपाली और माही विज को कहा ‘पाखंडी’

बात यही नहीं रुकी, जब आम्रपाली ने उन्हें चुप बैठने को कहा तो अरिश्फा और ज्यादा चिल्लाने लगीं। इस पूरी बहस में जब टीवी एक्ट्रेस माही विज ने दखल दिया, तो अरिश्फा ने आम्रपाली और माही दोनों को ‘हिपोक्रेट’ (पाखंडी) कह डाला। इसके बाद आम्रपाली और माही का पारा चढ़ गया और दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि बात संस्कारों तक पहुंच गई।

कैप्टेंसी की रेस: सामने आए ये 3 बड़े दावेदार

दूसरी ओर, घर के पहले कैप्टन का चुनाव करने के लिए आयोजित किया गया ‘केक टास्क’ भी समाप्त हो चुका है। इस टास्क के संचालक काजी तौकीर थे, क्योंकि कनिका मान ने अपने ‘वरदान’ पावर का इस्तेमाल कर उन्हें पहले ही रेस से बाहर कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस केक टास्क के विजेता के रूप में 3 कंटेस्टेंट्स चुने गए हैं:

  • गुल्लू उर्फ कुशल तंवर
  • आसिफ खान (‘पंचायत’ फेम)
  • यंग DSA (रैपर)

अब इन तीनों दावेदारों के बीच घर का पहला कैप्टन बनने के लिए आगे का मुकाबला होगा।

घर में फूटा पहला ‘नॉमिनेशन बम’

कैप्टेंसी टास्क के साथ ही बिग बॉस ने घर के सदस्यों पर सीजन का पहला नॉमिनेशन बम भी फोड़ दिया है। 24×7 लाइव स्ट्रीम देख रहे दर्शकों के अनुसार घर में पहला नॉमिनेशन टास्क पूरा हो चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते कौन-कौन से सदस्य एलिमिनेशन की तलवार के नीचे आते हैं और गुल्लू, आसिफ या यंग में से कौन बिग बॉस 20 का पहला कैप्टन बनता है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े