LPG Cylinder Price : आम आदमी को बड़ी राहत… सिलेंडर गैस की कीमत में भारी कटौती! जानें नया रेट
1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, कोलकाता में 2872.50 और पटना में 3018 रुपये हुआ सिलेंडर
LPG Cylinder Price। अगस्त के पहले दिन अच्छी खबर आई है। देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल या हलवाई सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये तक की कटौती की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस कटौती के बाद कोलकाता में अब इसका रेट 2,872.50 रुपये रह गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव की सूचना नहीं है।
मिली राहत
आज से दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 192 रुपये की कमी हुई है। अब इसकी नई कीमत 2738 रुपये रह गई है। इससे पहले दिल्ली में इसका दाम 2930 रुपये था।
पटना में इस सिलेंडर की कीमत 3018 रुपये रह गई है। वहां पहले इसकी कीमत 3227 रुपये थी।
इस सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग सर्विसेज आदि देने वाले कारोबारी करते हैं।
जुलाई में भी घटी थी कीमतें
इससे पहले बीते 1 जुलाई को भी 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती हुई थी। तब दिल्ली में इसके दाम में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। उस समय भी घरों में यूज होने वाले 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस साल खूब बढ़ी कीमतें
इस साल जनवरी से ही लगातार 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो रहा है।
- 1 दिसंबर 2025: ₹1,580.50
- 1 जनवरी 2026: ₹1,691.50
- 1 फरवरी 2026: ₹1,740.50
- 1 मार्च 2026: ₹1,768.50
- 7 मार्च 2026: ₹1,883 (अमेरिका-ईरान युद्ध)
- 1 अप्रैल 2026: ₹2,078.50
- 1 मई 2026: ₹3,071.50 (993 रुपये की बढ़ोतरी)
- 1 जून 2026: ₹3,113.50 (42 रुपये की बढ़ोतरी)
- 1 जुलाई 2026: ₹2,930 (183.50 रुपये की कटौती)
- 1 अगस्त 2026: ₹2,738 (192 रुपये की कटौती)
यानी जनवरी से मई के बीच इस सिलेंडर की कीमत 1,580 रुपये से बढ़कर 3,071 रुपये हो गई थी। अब लगातार दूसरे महीने इसमें कटौती हुई है।
रसोई गैस सिलेंडरों का क्या हाल
आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आखिरी बार 7 जून 2026 को बदलाव किया गया था।
प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतें
- दिल्ली: ₹942
- कोलकाता: ₹968
- मुंबई: ₹941.50
- चेन्नई: ₹957.50

