Sat. Aug 1st, 2026

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दहश्तगर्दी, आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को बनाया निशाना, एक की मौत

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में आतंकवादियों ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

फायरिंग की घटना: कुलगाम के केल्लाम इलाके में अज्ञात आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

अस्पताल में तोड़ा दम: गोलीबारी की इस घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दूसरे गंभीर रूप से घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अनंतनाग रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। हमलावर आतंकियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि इस कायराना हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

About The Author

इन्हें भी पढ़े