Tue. Nov 3rd, 2026

JHARKHAND NEWS: IED धमाके में माओवादी समर्थक की मौत

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक IED धमाके से एक कथित माओवादी समर्थक मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब लोवाबेड़ा गांव निवासी अर्जुन सुरीन कुछ दिन पहले माओवादियों से मिलने के लिए वनग्राम राजाबासा गांव से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के हुसिपी जा रहे थे।

एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लाल विद्रोहियों ने कई जगह आईईडी लगाए थे। यही अचानक से फट गया और सुरीन की मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि सुरीन को पुलिस मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने मार डाला था। इसे पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने बताया कि सूरिन खुद एक माओवादी समर्थक था। वह वनग्राम राजाबासा गांव में रहकर विद्रोहियों को साजो-सामान मुहैया कराने में शामिल था। आगे की जांच जारी है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT