Thu. Jun 4th, 2026

तिरुपति बालाजी के दरबार में जाह्नवी कपूर, ‘पेद्दी’ की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

Peddi Movie Janhvi Kapoor : रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर मूवी पेद्दी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी की सफलता के लिए इसकी लीडिंग लेडी जाह्नवी कपूर तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची हैं। इंटरनेट पर जाह्नवी के कई वीडियो वायरल हैं, इनमें वो नंगे पैर मंदिर की 3550 सीढ़ियां चढ़ती देखा गई हैं। एक्ट्रेस हर बार जब भी बालाजी के दर्शन करने जाती हैं।वो नंगे पैर चलकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लेती हैं।

बालाजी के दर पर जाह्नवी कपूर

जाह्नवी अब फिल्म पेद्दी की रिलीज के दिन इसकी सफलता के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर गई हैं। एक्ट्रेस के साथ उनकी टीम के लोग और दोस्त भी नजर आए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस पिंक एथनिक सूट में दिख रही हैं। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने के बाद जब वो आधे रास्ते में थक जाती हैं, तो ब्रेक लेकर रेस्ट करती हैं। वहां पर आ रहे श्रद्धालु उन्हें देखते हैं। लेकिन जाह्नवी फैंस की अटेंशन को नजरअंदाज करते हुए भगवान की भक्ति में रंगी हुई दिखीं। वो किसी से फोन पर बात करती हुई नजर आईं।

जाह्नवी जब भी तिरुपति मंदिर जाती हैं, वीआईपी दर्शन करने के बजाय नंगे पैर चलकर अलिपिरी की 3550 सीढ़ियों का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस अपनी लाइफ के हर बड़े और खास मौकों पर बालाजी के दर्शन करने आती हैं। जाह्नवी की भक्ति को देख फैंस के बीच अक्सर उनकी सराहना होती है। एक्ट्रेस की मां श्रीदेवी की भी बालाजी में आस्था थी। एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा था कि बालाजी के दर्शन कर उन्हें सुकून मिलता है।

वर्कफ्रंट पर जाह्नवी की मूवी पेद्दी उनकी दूसरी टॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में उन्होंने पहली बार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर किया है। एक्ट्रेस के काम को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जाह्नवी के राम चरण संग सेंसेशनल गाने की जमकर चर्चा हो रही है। देखना होगा ये फिल्म एक्ट्रेस के करियर में क्या वंडर करती है। (एजेंसी)

About The Author