India vs Pakistan Hockey: भारत ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह
India vs Pakistan Hockey: हॉकी के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय बेटियों ने इतिहास रच दिया! चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को गोलों की आंधी में उड़ाते हुए टीम इंडिया ने 19-0 से करारी शिकस्त दी। हाफटाइम तक ही स्कोर 10-0 हो चुका था। आखिर कैसे पाकिस्तानी टीम पूरी तरह बेबस नजर आई? इस ऐतिहासिक जीत की पूरी और रोमांचक डिटेल जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
चीन के मोकी में खेले जा रहे विमेंस हॉकी जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 के विशाल अंतर से हरा दिया है। इस एकतरफा मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा शुरू से आखिरी तक कायम रहा। भारत के लिए पूजा मलिक ने सर्वाधिक तीन गोल दागे, जबकि चंद्रकांत सानिका माने, मधु सिदार, सुप्रिया और ऐंद रोशनी ने दो-दो गोल किए। इसके अलावा पूजा साहू, दिनेश तुनश्री काडू, सुखवीर कौर, गीता यादव, तनुजा टोप्पो, पूर्णिमा यादव, कृष्णा शर्मा और बिनिमा धन ने भी एक-एक गोल करके अपनी टीम की जीत को ऐतिहासिक बना दिया।
मैच के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत ने पहले दो क्वार्टर में ही 10 गोल दाग दिए थे। तीसरे क्वार्टर में 3 गोल आए और आखिरी व चौथे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 6 गोल दागे। भारतीय टीम के कुल गोलों में से 7 गोल पेनल्टी कॉर्नर, 2 गोल पेनल्टी स्ट्रोक और 11 गोल फील्ड गोल के जरिए आए। टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैम्पियन भारतीय टीम अब 12 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया और कोरिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी।

