Google Drive ने अचानक बंद किया यह खास फीचर: कहीं आपका नया डेटा हमेशा के लिए गायब तो नहीं हो रहा?
डेटा स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होने वाले लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Google ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अगर आप भी Google Drive for desktop का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर से सीधे गूगल फोटोज में बैकअप लेते थे, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कंपनी ने कंप्यूटर फोल्डर से सीधे Google Photos में ऑटोमैटिक बैकअप होने वाली सुविधा को बंद कर दिया है।
क्या हुआ है बदलाव?
अब तक यूजर्स अपने कंप्यूटर के किसी भी फोल्डर को चुनकर उसमें मौजूद फोटो और वीडियो का सीधे Google Photos में ऑटोमैटिक बैकअप ले लेते थे। लेकिन इस नए बदलाव के बाद, कंप्यूटर फोल्डर की नई फोटो और वीडियो अब अपने आप Google Photos में अपलोड नहीं होंगी।
हालांकि, राहत की बात यह है कि Google Drive या Google Photos बंद नहीं हुए हैं और न ही आपका पुराना डेटा डिलीट हुआ है। Google Photos में पहले से मौजूद सारी तस्वीरें और वीडियो पूरी तरह सुरक्षित हैं। साथ ही, स्मार्टफोन से होने वाले बैकअप पर भी इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।
अब कैसे लें बैकअप? (नया तरीका)
चूंकि ऑटोमैटिक सिंक का तरीका बदल चुका है, इसलिए यूजर्स को अब नया तरीका अपनाना होगा:
- सबसे पहले Google Photos में जाएं।
- इसके बाद + (प्लस) विकल्प को चुनें।
- फिर Back up folders पर जाएं और उस फोल्डर को सेलेक्ट करें जिसका आप बैकअप लेना चाहते हैं।
- इसके अलावा, Google Drive में पहले से मौजूद फोटो को भी Google Photos में आसानी से इंपोर्ट किया जा सकता है।

