Sat. Jun 6th, 2026

दिल्ली-मुंबई समेत देशभर में सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर के ताजा भाव

Gold Rate Today in India: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में अगर आप निवेशक हैं और खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। वहीं दूसरी तरफ आपका प्लान मुनाफावसूली का है तो अभी आपको इंतजार करना होगा। ग्लोबल मार्केट में उठा-पटक और मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान टेंशन का असर बुलियन मार्केट पर साफ दिखाई दे रहा है। एमसीक्स पर सोने और चांदी दोनों ही हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को धराशाई हो गए।

MCX के साथ लोकल मार्केट में सोना-चांदी हुए धराशाई

एमसीएक्स पर सोने की बात करें तो शुक्रवार को 3,947 रुपये सस्ता होकर 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी सोने के मुकाबले ज्यादा टूटी। 16,595 रुपये गिरकर 2,48,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी में एक ही दिन के अंदर 6.27 फीसदी की गिरावट आई है। एमसीएक्स के साथ लोकल मार्केट की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोने का भाव करीब 1,54,238 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी में भी बिकवाली का बड़ा दबाव देखा गया. दिल्ली के सराफा बाजार में एक ही दिन में चांदी 5 हजार रुपये टूटकर 2,60,700 प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विदेशी मार्केट में तनाव का असर, भारत में लुढ़के सोने के दाम

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट में काफी घबराहट है। प्रमुख ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने का डर बना हुआ है, जो सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए एक निगेटिव फैक्टर साबित हो रहा है।

बड़े शहरों में सोने के भाव

दिल्ली- 1,55,180मुंबई- 1,55,450पटना- 1,55,370जयपुर- 1,55,430कानपुर- 1,55,490लखनऊ- 1,55,490

रायपुर: 24 कैरेट गोल्ड ₹1,55,840 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,42,750 प्रति 10 ग्राम।

चांदी के भाव
दिल्ली- 2,48,190मुंबई- 2,48,620पटना- 2,48,490जयपुर- 2,48,590कानपुर- 2,48,690लखनऊ- 2,48,690

ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के भाव

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो हाजिर सोना टूटकर करीब 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं दूसरी तरफ चांदी का भाव 72.89 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। एक्सपर्ट का मानना है कि इस ग्लोबल टेंशन के चलते निवेशकों का रुख बदल रहा है, जिसा सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।

कीमतों को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच जियो-पॉलिटिकल टेंशन पूरी तरह शांत नहीं होती, सोने की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर ग्लोबल मार्केट में ब्याज दरें ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले दिनों में सोने के दाम और नीचे आ सकते हैं। ऐसे में जो लोग गोल्ड में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं उनके लिए मार्केट पर नज़र रखना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। (एजेंसी)

 

About The Author