Fri. Jun 19th, 2026

सोना-चांदी में भारी गिरावट, दो दिन में चांदी 22,000रूपये टूटी, सोना भी लुढ़का

Gold-Silver Rate Crash: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखी जा रही है, दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में दो दिनों से भारी गिरावट आई है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमआईसी) पर कारोबार शुरू होते ही चांदी के वायदा भाव में अचानक तेज गिरावट आई। महज दो दिनों में यह कीमती धातु 22,000 रूपये तक सस्ती हो गई है। वहीं, सोने की कीमत में भी काफी गिरावट आई है, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत गिरकर 1.46 लाख रूपये पर आ गया है।

खुलते ही 8000 रुपये टूटी चांदी

MCX पर चांदी की कीमतों में गिरावट को देखते हुए, 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली सिल्वर की कीमत पिछले कारोबारी दिन गिरकर 237,572 रूपये प्रति किलोग्राम हो गई थी, और शुक्रवार को कारोबार शुरू होते ही यह गिरकर 229,561 रूपये प्रति किलोग्राम हो गई। परिणामस्वरूप, एक ही झटके में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 8,011रूपये सस्ती हो गई।

Silver दो दिन में 22000 रुपये सस्ती

पिछले कारोबारी दिन, गुरुवार को चांदी के वायदा भाव में भी भारी गिरावट आई और कारोबार समाप्त होने तक यह गिरावट जारी रही। दो दिनों की गिरावट को देखते हुए, बुधवार को चांदी का भाव 2,51,807 रूपये पर क्लोज हुई थी और ये गुरुवार को 2,37,572 रूपये और शुक्रवार को2,29,561 रूपये पर बंद हुआ। परिणामस्वरूप, केवल दो दिनों में चांदी के भाव में 22,246रूपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

Gold Rate में इतनी गिरावट

चांदी के बाद, आइए सोने के वायदा भावों की बात करते हैं। ये भी चांदी के भाव के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और लगातार टूटती नजर आई है। 5 अगस्त को समाप्त होने वाले 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव खुलने पर गिरकर 1,46,252 रूपये हो गया, जबकि पिछले दिन यह 1,49,309 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसका मतलब है कि सोने के भाव में अचानक 3,057 रूपये की गिरावट आई।

हाई से कितना टूट गया सोना?

बीते दो कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में आई गिरावट की बात करें, तो 17 जून को 10 ग्राम सोने का भाव 1,53,879 रुपये था और यहां से ये कीमती पीली धातु 7,627 कमजोर हो गई है। वहीं अगर हाई लेवल से तुलना करें, तो बीते जनवरी महीने में वायदा सोने की कीमत पहली बार 2 लाख रुपये के पार निकली थी और इस एक्सपायरी वाले वायदा सोना का हाई 2,04,375 रुपये है, जिससे अब गोल्ड 58,123 रुपये सस्ता मिल रहा है।

अचानक क्यों बिखरने लगे सोना-चांदी?

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट के कारणों की बात करें तो इसका संबंध अमेरिका से है। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने जून 2026 की बैठक में रेपो दर को स्थिर रखने की घोषणा की थी, यानी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया और वे 3.50% से 3.75% के दायरे में बनी रहीं। हालांकि, फेड अधिकारियों ने बढ़ती मुद्रास्फीति पर चिंता व्यक्त की है और ब्याज दरों में और वृद्धि की संभावना जताई है, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखा गया है। (एजेंसी)

About The Author