Thu. Oct 1st, 2026

चीख-पुकार में बदली पिकनिक की मौज: रायगड के दिवेआगर तट पर डूबे पुणे के 8 छात्र, सभी के शव निकाले गए

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगड जिले स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दिवेआगर समुद्र तट पर गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। पुणे जिले के आलंदी स्थित एक निजी कोचिंग क्लास से पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। प्राथमिक जांच के अनुसार, छात्र पानी में नहाने उतरे थे, लेकिन समुद्र की गहराई और तेज लहरों का सही आकलन न कर पाने के कारण वे गहरे पानी के बहाव में खिंचते चले गए।

स्थानीय बचाव दल ने निकाले शव

हादसे के तुरंत बाद बीच पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ‘महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स’ के कर्मियों, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद समुद्र से सभी आठों छात्रों के शवों को बाहर निकाल लिया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए शव

हादसे के शिकार हुए सभी छात्रों के शवों को पंचनामे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए बोर्ली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पिकनिक के दौरान हुए इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल और अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े