Mon. Nov 2nd, 2026

ओडिशा में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 की मौत

ओडिशा

ओडिशा के बरगढ़ और बोलनगीर जिलों में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली का कहर बरपा है। जानकारी के मुताबिक घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

ओडिशा. बरगढ़ और बोलनगीर जिलों में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। बरगढ़ के दुअनाडीही गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बोलनगीर के चौलबांजी गांव में दो अन्य लोगों की जान चली गई।

बिहार में आकाशीय बिजली से कम से कम आठ लोगों की मौत
बिहार के छह जिलों में आकाशीय बिजली की जद में आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंट में भागलपुर, मुंगेर, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और अररिया जिलों में ये मौतें हुई हैं। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली की जद में आने से हुईं मौतों पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

चार लाख रुपये की दी जाएगी अनुग्रह राशि
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की गई है। सीएमओ के बयान के अनुसार, भागलपुर और मुंगेर जिलों में दो-दो मौतें हुई हैं, इसके बाद जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और अररिया जिलों में एक-एक मौत हुई है। बयान में मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।​​उन्होंने कहा, “खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।” वहीं बीते कल उत्तर प्रदेश के अमेठी और सुलतानपुर में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT