Wed. May 13th, 2026

Dhurandhar 2 vs Kantara: रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, पर ‘मुनाफे’ की जंग में ऋषभ शेट्टी अब भी आगे!

Dhurandhar 2 vs Kantara: भारतीय सिनेमा में इस वक्त रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का जलवा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर तहलका मचा दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतना बड़ा कलेक्शन करने के बावजूद यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ से एक खास मामले में पीछे रह गई है?

मुनाफे का गणित: कांतारा का ‘रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट’ सबसे भारी

भले ही ‘धुरंधर 2’ ने करीब 950 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है और निवेश पर 400% का रिटर्न दिया है, लेकिन ‘कांतारा’ (हिंदी वर्जन) के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। महज 7.5 करोड़ के बजट में बनी ‘कांतारा’ ने हिंदी बेल्ट में 81.10 करोड़ रुपये बटोरे थे, जो निवेश पर 981% का रिटर्न था। यानी मुनाफे के प्रतिशत के मामले में कांतारा, धुरंधर 2 से लगभग 132% आगे है।

फ्रेंचाइजी की जंग: रणवीर सिंह ने मारी बाजी

भले ही इंडिविजुअल फिल्म के तौर पर ‘कांतारा’ का मुनाफा ज्यादा है, लेकिन पूरी फ्रेंचाइजी की तुलना करें तो रणवीर सिंह आगे निकल गए हैं।

  • धुरंधर फ्रेंचाइजी: कुल रिटर्न 360.13%
  • कांतारा फ्रेंचाइजी: कुल रिटर्न 353%

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर सीरीज ने महज 2% के मामूली अंतर से ऋषभ शेट्टी की लोक थ्रिलर फ्रेंचाइजी को पीछे छोड़ दिया है।

7वें हफ्ते में भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा

रिलीज के 49 दिन बीत जाने के बाद भी ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में टिकी हुई है। 49वें दिन (सातवें बुधवार) फिल्म ने 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1140.17 करोड़ रुपये पहुंच गया है। बड़े बजट की इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि कंटेंट दमदार हो तो सफलता के झंडे गाड़े जा सकते हैं।

About The Author