Sat. Aug 1st, 2026

International Yoga Day : CM साय ने किया योग, साइंस कॉलेज मैदान में किया गया कार्यक्रम आयोजित

International Yoga Day : साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए, उनके साथ महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित रहीं।

International Yoga Day : रायपुर– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए, उनके साथ महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित रहीं। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह मौजूद रहे हैं।

बता दें, ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ की थीम पर साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें कई लोग शामिल हुए हैं। इस अवसर पर सीएम साय ने प्रदेश की जनता को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, योग का प्रचार-प्रसार पूरी दुनिया में हो रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का सुझाव दिया था। योग का अर्थ होता है जोड़ना, यह हमें अध्यात्म से जोड़ता है। योग स्वस्थ जीवन के निर्माण के लिए जरूरी है। हमारे पुराण में भी शिव जी को आदि योगी कहा गया है। श्री कृष्ण ने भागवत गीता में योग की प्रशंसा की है।

विद्यार्थियों का जीवन सवर जाएगा
विद्यार्थियों से कहना चाहूंगा यदि आप योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर लेंगे तो इससे आपका विद्यार्थी जीवन संवर जाएगा। क्योंकि योग से याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े