Mon. Nov 2nd, 2026

बिहार SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, वोटर लिस्ट में मृतकों के नाम जोड़ने का आरोप

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कपिल सिब्बल ने मृत लोगों के नाम शामिल करने का आरोप लगाया। जानें ECI ने क्या कहा?

Bihar SIR Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सुनवाई हुई। सीनियर अधिवक्ता कपिल सिब्बल और चुनाव आयोग के वकील के बीच तीखी बहस हुई। सिब्बल ने मतदाता सूची में मृत लोगों के नाम जोड़ने और जीवित लोगों को गलत तरीके से मृत दिखाने का आरोप लगाया है। जस्टिस सूर्यकांत ने ECI से तथ्यों के साथ तैयार रहने को कहा है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा के वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी। कहा, मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। मृत घोषित लोग जीवित और जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। इस प्रक्रिया से करोड़ों पात्र वोटर मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं।

चुनाव आयोग का पक्ष
चुनाव आयोग ने कहा, इतनी बड़ी और लंबी प्रक्रिया में कुछ खामियां स्वाभाविक हैं। आयोग ने यह भी आश्वासन दिया कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सभी आंकड़ों और विवरणों के साथ तैयार रहेगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT