Thu. Nov 5th, 2026

एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की सबसे बड़ी बरामदगी, तीन ताजिकिस्तानी गिरफ्तार

NEW DELHI: सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Delhi International Airport) पर तीन ताजिकिस्तान नागरिकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ‘अब तक की सबसे बड़ी’ विदेशी मुद्रा जब्त की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। यात्रियों के खिलाफ विदेशी मुद्रा की तस्करी का मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप उनके पास से 10.06 रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा (7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो) बरामद हुई है। बरामद विदेशी मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, टर्मिनल -3, नई दिल्ली ने 21 जुलाई, 2023 को तीन ताजिकिस्तान राष्ट्रीय यात्रियों के खिलाफ भारत के किसी भी हवाई अड्डे के माध्यम से विदेशी मुद्रा की तस्करी का सबसे बड़ा मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि तीनों में एक किशोर भी शामिल है। विदेशी मुद्रा सामान में रखे जूतों के अंदर छिपी हुई पाई गई।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT