अभिषेक बच्चन का नया लुक बना चर्चा का विषय, इवेंट से सामने आईं तस्वीरों ने मचाई हलचल
Abhishek Bachchan New Look: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण उनका निजी या पेशेवर जीवन नहीं, बल्कि उनका नया लुक है। अभिनेता ने हाल ही में यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और अभिषेक का बदला हुआ लुक प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। तस्वीरों के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके नए अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

नए लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
वायरल तस्वीरों में अभिषेक बच्चन का लुक पहले के लुक से काफी अलग दिख रहा है। ईटीपीएल इवेंट में लीग के को-फाउंडर अभिषेक बच्चन ने नेवी ब्लू सूट पहना था। उन्होंने इसके साथ डार्क सनग्लासेस लगाए थे और उनका हेयरस्टाइल भी बदला हुआ लग रहा था। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और रोहन गावस्कर एक बालकनी में साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। (एजेंसी)

