Sun. Nov 1st, 2026

Shah Rukh Khan 61st Birthday: 2 नवंबर को शाहरुख खान करेंगे बड़ा धमाका? मन्नत की नई तैयारी देख फैंस हुए एक्साइटेड

Shah Rukh Khan 61st Birthday: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर फैंस में हमेशा की तरह जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच उनके मुंबई स्थित ऐतिहासिक बंगले ‘मन्नत’ (Mannat) पर चल रही तैयारियों ने सभी का ध्यान खींच लिया है। मन्नत के सामने एक बड़ी विशाल स्क्रीन लगाई गई है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सुपरस्टार अपने बर्थडे पर फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (King) से जुड़ा कोई बड़ा तोहफा दे सकते हैं।

‘मन्नत’ में लगी विशाल स्क्रीन और ‘किंग’ को लेकर अटकलें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फैन पेज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के घर के सामने एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि इस मौके पर फिल्म ‘किंग’ का टीज़र या फिल्म से जुड़ा कोई गाना रिलीज किया जा सकता है।

फिल्म ‘किंग’ की स्टार कास्ट और रिलीज डेट:

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या इस बार बालकनी में नजर आएंगे शाहरुख खान?

पिछले कुछ महीनों से शाहरुख खान अपने परिवार के साथ पाली हिल के एक आलीशान डुप्लेक्स में रह रहे हैं, क्योंकि ‘मन्नत’ में बड़े पैमाने पर रेनोवेशन और विस्तार का काम चल रहा है। घर पर काम चलने के कारण इस बार भी फैंस का ‘मन्नत’ की मशहूर बालकनी से किंग खान का दीदार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि, फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ है और वे अपने चहेते स्टार के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाने के लिए तैयार हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT