Flipkart Big Billion Days: आ गई साल की सबसे बड़ी सेल! 9 अक्टूबर से शुरू होगा महा-सेल का दौर; इन लोगों को मिलेगा अर्ली एक्सेस
Flipkart Big Billion Days: अगर आप भी साल भर से फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी सेल यानी ‘द बिग बिलियन डेज’ का इंतजार कर रहे थे, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। फ्लिपकार्ट की यह धमाकेदार सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसमें ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर्स और नई सेवाओं की सौगात लेकर आई है। कंपनी के अनुसार, इस बार का फेस्टिव सीजन खरीदारी के अनुभव को पूरी तरह बदलने वाला है।
किसे मिलेगा ‘अर्ली एक्सेस’ (Early Access)?
आम ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से लाइव होगी, लेकिन अगर आपके पास Plus, BLACK मेंबरशिप है या आप फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आपको एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। इसके जरिए आप सेल शुरू होने से पहले ही अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स पर शानदार डील बुक कर सकेंगे।
15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स और एआई फीचर्स
फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने जानकारी दी है कि इस बार सेल का दायरा पहले से कहीं अधिक बड़ा है। इस सेल में देश-विदेश के ब्रांड्स के 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। इसमें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, होम अप्लायंसेज और फेस्टिव गिफ्टिंग जैसी तमाम कैटेगरीज शामिल हैं। इसके अलावा, फैशन कैटेगरी में 1,200 से अधिक नए ट्रेंड्स अब तक की सबसे कम कीमतों पर मिलेंगे।
इस बार की शॉपिंग पूरी तरह से स्मार्ट होगी, क्योंकि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भरपूर इस्तेमाल किया जा सकेगा। ग्राहक इमेज अपलोड करके, बोलकर या लिखकर अपनी पसंद का सामान आसानी से ढूंढ सकेंगे।
एमएसएमई (MSMEs) को बढ़ावा और मजबूत डिलीवरी नेटवर्क
इस बार की सेल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें पिछले साल के मुकाबले 60% ज्यादा सेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। छोटे व्यापारियों, कारीगरों और बुनकरों के ढाई करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स फुलफिलमेंट सेंटर्स में पहुंचाए जा चुके हैं, ताकि डिलीवरी और तेजी से हो सके।
इसके साथ ही, फ्लिपकार्ट ने इस फेस्टिव सीजन 2.5 लाख से अधिक नए रोजगार पैदा किए हैं, जिसमें 75,000 पहली बार नौकरी पाने वाले युवा शामिल हैं। कंपनी ने अपने डिलीवरी नेटवर्क को इतना मजबूत किया है कि अब लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के दूर-दराज के इलाकों तक भी तेजी से सामान पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही, ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ के जरिए 1,400 से ज्यादा कैटेगरी के 77,000 से अधिक प्रोडक्ट्स (ग्रॉसरी से लेकर लास्ट-मिनट गिफ्टिंग तक) कुछ ही मिनटों में ग्राहकों के दरवाजे पर पहुंचाए जाएंगे।

