Fri. Oct 2nd, 2026

Yuzvendra Chahal Retirement: युजवेंद्र चहल ने अचानक लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में बताई अपने फैसले की वजह

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास (लाल गेंद) क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वह आगे भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) खेलना जारी रखेंगे। चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने इस फैसले की जानकारी दी है।

टेस्ट खेलने का सपना रहा अधूरा

36 वर्षीय चहल ने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें कभी भी भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। अपने फर्स्ट-क्लास करियर के दौरान चहल ने 49 मैचों में 32.27 की औसत से 148 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 रहा। हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप (2026-27 सीजन) के दौरान उन्होंने पांच मैचों में 21 विकेट चटकाए थे, जिसमें  के खिलाफ शानदार प्रदर्शन भी शामिल था।

इंस्टाग्राम पोस्ट में बयां किया दर्द और प्यार

चहल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने जब पहली बार लाल गेंद पकड़ी थी तब वे 10 साल के थे। रेड-बॉल क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, बल्कि संयम और संघर्ष सीखने का जरिया रहा। उन्होंने कहा, “मैंने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच लॉर्ड्स में खेला। टेस्ट कैप पहनना मेरा हमेशा से सपना रहा था, जो पूरा नहीं हो सका। फिर भी मैं इस सफर से संतुष्ट हूं।”

चहल ने आगे स्पष्ट किया कि उनका क्रिकेट सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने की भूख अभी भी उनके अंदर बाकी है और वनडे व टी20 फॉर्मेट में वापसी के लिए वे पूरी जान लगा देंगे। साथ ही उन्होंने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन और अपने सहयोगियों का शुक्रिया अदा किया।

About The Author