Sat. Sep 19th, 2026

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, तीन पदों पर जीत; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय के खाते में

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के चुनाव नतीजों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नॉर्थ कैंपस में यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई चार मुख्य पदों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है और DUSU की कमान संभालने वाले उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।सभी चार अहम पदों की स्थिति साफ हो गई है। ABVP ने इनमें से तीन पदों पर जीत हासिल की है। रिया छाबड़ी ने सचिव का पद जीता और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव का पद जीता। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष का पद जीता और अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास। परिणाम आने के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। जीत की खुशी में छात्र झूमते और नारे लगाते नजर आए। पूरे माहौल में उत्साह और उमंग देखने को मिली।

अध्यक्ष समेत तीन पदों पर एबीवीपी की जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय शोकीन का परचम

डूसू चुनाव में कुल मतों का विवरण आ चुका है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है। कुल तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है, वहीं एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के नाम रहा।

  • अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास- 24,576
  • उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन- 30,615
  • सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी- 21,650
  • संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह- 16,615

(एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े