Fri. Sep 11th, 2026

सोशल मीडिया पर छाया 80s Retro Trend, सिर्फ एक लाइन के प्रॉम्प्ट से बनाएं 70s, 80s और 90s के धांसू विंटेज लुक्स

80s Retro Trend: क्या आप भी इंस्टाग्राम रील्स और स्टोरीज पर वायरल हो रहे 90 के दशक के विंटेज लुक्स से रूबरू हैं? अब आप भी बिना किसी झंझट के अपनी सिंपल फोटो को एक लाइन के मैजिक प्रॉम्प्ट से शानदार रेट्रो अवतार में बदल सकते हैं। जानिए कैसे चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके आप इस ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर रेट्रो AI फोटो ट्रेंड का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक अपनी तस्वीरों को 70s, 80s और 90s के आइकोनिक विंटेज अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करना बेहद आसान है और इसके लिए किसी लंबे या जटिल प्रॉम्प्ट की जरूरत नहीं पड़ती है। आप सिर्फ एक छोटी लाइन के जरिए अपना विंटेज अवतार तैयार कर सकते हैं।

एक लाइन का खास प्रॉम्प्ट:

“what would i have looked like in 80s”

इस प्रॉम्प्ट में ’80s’ की जगह ’70s’ या ’90s’ लिखकर आप किसी भी दशक का लुक पा सकते हैं। यह सिंगल प्रॉम्प्ट लड़कियों, लड़कों और परिवार की तस्वीरों पर भी समान रूप से काम करता है। इसके अलावा 1960s या 1970s के स्टूडियो पोर्ट्रेट के लिए विस्तृत प्रॉम्प्ट का उपयोग करके और अधिक यथार्थवादी विंटेज टेक्सचर व एनालॉग फिल्म ग्रेन इफेक्ट पाया जा सकता है।

फोटो बनाने का आसान तरीका:

  • अपने स्मार्टफोन में ChatGPT ऐप ओपन करें और लॉग इन करें।
  • चैट बॉक्स में अपना फोटो अपलोड करें या प्लस (+) आइकन पर क्लिक करके इमेज जोड़ें।
  • इसके साथ ऊपर दिया गया टेक्स्ट प्रॉम्प्ट दर्ज करें।

कुछ ही सेकंड में AI आपकी तस्वीर को ऑरिजिनल एनालॉग फोटोग्राफ जैसे रेट्रो लुक में बदलकर तैयार कर देगा। ध्यान रहे कि इसके लिए हमेशा एक स्पष्ट और साफ फोटो का उपयोग करें।

About The Author