Wed. Aug 19th, 2026

मध्य प्रदेश में 4 IAS अधिकारियों के तबादले, गृह और उच्च शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के निर्देश पर राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 4 आईएएस (IAS) अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की है। इस फेरबदल में गृह, उच्च शिक्षा, पर्यटन और नवकरणीय ऊर्जा जैसे अहम विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।

किस अधिकारी को मिली कौन सी नई जिम्मेदारी?

भारती जाटव अगोरे (2012 बैच): इन्हें अपर सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है। (बता दें कि उनके 17 जून 2026 के पदस्थापना आदेश में संशोधन कर यह नया आदेश जारी किया गया है।)

मनीषा सैतिया (2013 बैच): इन्हें अपर सचिव, पर्यटन विभाग बनाया गया है।

शुचिस्मिता सक्सेना (2016 बैच): इन्हें उप सचिव, गृह विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

विवेक कुमार (2017 बैच): इन्हें उप सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, इन चारों IAS अधिकारियों की यह नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

About The Author