Wed. Aug 19th, 2026

दिल्ली के CNG स्टेशन पर गैस भरवाते समय भीषण धमाका: ट्रक का सिलेंडर फटने से 1 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके से एक बेहद खौफनाक हादसा सामने आया है। बुधवार को यहां स्थित एक सीएनजी (CNG) स्टेशन पर गैस भरवाते समय ट्रक का टैंक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में पंप पर खड़े 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल में इलाज के दौरान इनमें से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है, जबकि 5 अन्य का इलाज जारी है।

फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक उन्हें दोपहर करीब 3:37 बजे इस धमाके की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया और स्टेशन पर हालात को काबू में किया। अधिकारियों का कहना है कि धमाके की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अप्रैल में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

आपको बता दें कि दिल्ली में सीएनजी पंप पर धमाके का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसी साल अप्रैल महीने में द्वारका के नजफगढ़-मित्राऊं रोड स्थित सीएनजी पंप पर भी एक ट्रक का सिलेंडर फटा था। उस हादसे में पंप के 3 कर्मचारियों सहित कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

About The Author