Wed. Aug 19th, 2026

भारत की कूटनीतिक जीत, पाकिस्तान पस्त: जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका बदलने जा रहा अपना सबसे बड़ा फैसला

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सुधरते हालातों पर अब अमेरिका ने भी अपनी मुहर लगा दी है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अमेरिका ने घाटी को लेकर अपनी ‘ट्रैवल एडवाइजरी’ में ढील देने का बड़ा संकेत दिया है।

‘भारत ने कश्मीर को सुरक्षित बनाया’

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने स्पष्ट कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है और भारत सरकार ने इसे सुरक्षित बनाने के लिए शानदार कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही इस बात की समीक्षा करेगा कि घाटी से ‘यात्रा चेतावनी’ को कम किया जाए या नहीं। गोर ने कश्मीर की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की।

उमर अब्दुल्ला को जगी उम्मीद

सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस मुलाकात को बेहद सकारात्मक बताया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अमेरिका के इस रुख से आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में विदेशी पर्यटन और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।

पाकिस्तान को लगा करारा झटका

अमेरिका का यह बयान भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है। पाकिस्तान लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर को ‘असुरक्षित’ बताने का झूठा प्रोपेगेंडा चलाता रहा है। अब अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश द्वारा कश्मीर को सुरक्षित और पर्यटन के अनुकूल बताए जाने से पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया है।

About The Author