Wed. Aug 19th, 2026

गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत: श्रीलंका को 165 रन से चटाई धूल, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

डेस्क। गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस मैच के असली हीरो युवा स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट में कुल 10 विकेट चटकाकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

372 के लक्ष्य के आगे श्रीलंका पस्त

पहली पारी की बढ़त के आधार पर भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था। गॉल में आज तक 342 से बड़ा लक्ष्य चेज नहीं हुआ है। इसके जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी महज 206 रनों पर सिमट गई।

मानव सुथार का जादू

मानव सुथार ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। दूसरी पारी के 76वें ओवर में तो उन्होंने एक साथ 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

लगातार 9वीं फतह

इस जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अपनी बादशाहत कायम रखी है। यह टेस्ट इतिहास में भारत की श्रीलंका पर लगातार 9वीं जीत है। श्रीलंका पिछले 11 सालों से भारत को टेस्ट में हरा नहीं पाया है।

About The Author