Wed. Aug 12th, 2026

टोरेंट ग्रुप का MP में मेगा निवेश: 43 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स से बदलेगी MP की तस्वीर, 15 हजार युवाओं को नौकरी

अहमदाबाद। मध्य प्रदेश को ऊर्जा में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने और राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को नया आयाम देने के लिए देश के प्रतिष्ठित टोरेंट ग्रुप ने राज्य में 43,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का बड़ा खाका तैयार किया है। गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की टोरेंट समूह के चेयरमैन समीर मेहता से हुई उच्चस्तरीय बैठक में इन वृहद परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई। इस निवेश से प्रदेश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 15 हजार से ज्यादा नए रोजगार सृजित होंगे।

किस जिले में क्या लगेंगे बड़े प्रोजेक्ट्स?

अनूपपुर जिला में 22,000 करोड़ रुपये का थर्मल प्लांट

अनूपपुर जिले में 22,000 करोड़ रुपये का थर्मल प्लांट लगाया जाना है। आंका जा रहा है कि इस प्रोजेक्स से लगभग 7,000 रोजगार पैदा होंगे। वहीं इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है। MPPMCL के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट निष्पादित हो गया है और L&T व टाटा प्रोजेक्ट्स जैसी दिग्गज कंपनियों द्वारा निर्माण पूर्व कार्य शुरू कर दिया गया है।

छिंदवाड़ा जिला में 7,500 करोड़ का पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट)

छिंदवाड़ा जिले के पातालकोट में 1,500 मेगावाट की पंप्ड स्टोरेज ग्रीन एनर्जी परियोजना लाई जा रहै है। इससे लगभग 4,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उज्जैन और रतलाम जिला में 2,000 करोड़ का विंड पावर प्लांट

उज्जैन और रतलाम जिले में 250 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा लगाई जाएगी। जिससे 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा 11,000 करोड़ रुपये की लागत का थर्मल पावर प्रोजेक्ट भी स्वीकृत है। जिससे 3500 युवाओं के लिए नौकरियां होंगी।

धार (पीथमपुर) में फार्मा विनिर्माण इकाई

पीथमपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से USFDA स्वीकृत फार्मास्युटिकल यूनिट पहले से सफलतापूर्वक संचालित है, जहां 400 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

2,800 मेगावाट के नए टेंडर में भाग लेने का न्योता

राज्य में वर्ष 2036-37 तक बढ़ने वाली बिजली की मांग को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार DBFOO मॉडल पर 2,800 मेगावाट क्षमता की पारदर्शी निविदा आमंत्रित कर रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने टोरेंट पावर को इस मेगा टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण दिया है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े