Wed. Aug 12th, 2026

अभिनेता Prakash Raj का दावा, ‘SIR प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट से कटा मेरा नाम’

अभिनेता Prakash Raj ने हाल ही में एक बड़ा दावा करते हुए एसआईआर प्रक्रिया पर तीखा तंज कसा है। उनका कहना है कि बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से उनका वोटिंग अधिकार हटा दिया गया है और वह उन लाखों लोगों में शामिल हैं जिनका नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर दिया गया है।

अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे उन 65 लाख वोटर्स में से एक हैं, जिनके नाम बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

प्रकाश राज ने वीडियो में अपनी बात रखते हुए कहा, “मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में पैदा हुआ, यहीं पला-बढ़ा, स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई की और थिएटर किया। यहाँ तक कि मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में सांसद का उम्मीदवार भी रह चुका हूँ।” उन्होंने इसे एक अजीब मजाक बताते हुए कहा कि अब खेल शुरू हो गया है।

सरकार पर साधा निशाना

सत्तारूढ़ व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अभिनेता ने आगे कहा कि आप कुछ नागरिकों के वोटिंग अधिकार छीन सकते हैं जो शायद आपको दोबारा पसंद न करें, लेकिन जनता को उनकी ताकत दिखाने और आपको गद्दी से नीचे गिराने से नहीं रोका जा सकता।

About The Author

इन्हें भी पढ़े