Mon. Aug 10th, 2026

Sarfaraz Khan Team India: साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, सिर्फ 6 टेस्ट खेलने वाले इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत, टीम इंडिया में मिली एंट्री

Sarfaraz Khan Team India: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट के कारण पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

पैर के अंगूठे में लगी थी चोट

बीसीसीआई के अनुसार, 24 वर्षीय साई सुदर्शन को पिछले महीने भारत ‘ए’ के दौरे के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (CoE) में रिहैब से गुजर रहे हैं और मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है।

कोलंबो में टीम इंडिया से जुड़ेंगे सरफराज खान

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ने का निर्देश दिया गया है। 28 वर्षीय सरफराज खान ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गहरा प्रभाव छोड़ा है। सरफराज ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला नवंबर 2024 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 के लिए अपडेटेड भारतीय टीम (Updated India Squad):

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और औकिब नबी।

About The Author