Tue. Jul 28th, 2026

‘मैं चुप रही, क्योंकि डर था…’ Badshah से अनबन पर दूसरी पत्नी ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी

देश के मशहूर और चर्चित रैपर बादशाह (Badshah) की पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। बादशाह की दूसरी पत्नी और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही भारी अनबन और तनाव पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर एक भावुक और कड़ा संदेश साझा करते हुए ईशा ने कबूल किया कि वह सालों से डर के साये में जी रही थीं और अपने पति के प्रभाव व रसूख के कारण शांत रहने को ही सही समझती थीं।

‘चुप रहने का मतलब मंजूरी देना नहीं था’ -ईशा रिखी

ईशा रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद संवेदनशील नोट शेयर करते हुए लिखा:

“कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके निशान बाहर से कभी दिखाई नहीं देते। मैं लंबे समय तक सिर्फ इसलिए चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे अपने पति के असर, ताकत और उनके रसूख से घबराहट महसूस होती थी। मैंने खुद को यह यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही मेरे लिए सबसे सुरक्षित रास्ता है।”

ईशा ने अपने दर्द को आगे बयां करते हुए लिखा कि उनका शांत रहना उनकी सहमति नहीं थी।

“चुप रहने का मतलब कभी भी मेरी मंजूरी नहीं था, वह तो बस खुद को जिंदा रखने का एक तरीका था। लेकिन आज मैं डर को पीछे छोड़कर हिम्मत चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए पूरी तरह तैयार न हूं, लेकिन अब मैं यह झूठा दिखावा करना बंद कर रही हूं कि मेरी जिंदगी में सब कुछ ठीक था।”

इंडस्ट्री के दोस्तों और सेलेब्स ने बढ़ाया हौसला

ईशा रिखी की इस विस्फोटक पोस्ट के सामने आते ही बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनके समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर सना मकबूल (Sanaa Makbul) ने कमेंट करते हुए लिखा, “तुम बहुत मजबूत हो।” वहीं एक्ट्रेस चेतना पांडे ने सलाह दी, “कभी मत डरो।” इसके अलावा प्रियाल गोर, जैस्मीन भसीन, पायल देव और श्रुति सोधी जैसे सेलेब्स ने भी ईशा के हिम्मत भरे कदम की तारीफ करते हुए उनके प्रति अपना प्यार व सपोर्ट जताया।

तूफान, सबक और अनबन के इशारे

बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में कड़वाहट की खबरें तब गहराने लगी थीं, जब ईशा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक वीडियो क्लिप शेयर किया था। उस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “हर तूफान एक सबक है और हर प्रार्थना एक उम्मीद।” अब ईशा द्वारा सीधे तौर पर शादी में दरार की बात स्वीकार कर लेने के बाद फैंस को इंतजार है कि रैपर बादशाह इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

जैस्मीन से तलाक के बाद ईशा से हुई थी दूसरी शादी

आपको बता दें कि ईशा रिखी, बादशाह की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले बादशाह की शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, जिनसे साल 2020 में उनका आधिकारिक तलाक हो गया था। पहली शादी से बादशाह की एक 9 साल की बेटी ‘जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह’ भी है। पहली पत्नी से अलग होने के लगभग छह साल बाद बादशाह की जिंदगी में ईशा रिखी आईं। एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन अब यह शादी भी टूटने की कगार पर पहुंचती नजर आ रही है।

About The Author