Thu. Jun 25th, 2026

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, USGS ने जताई 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका

Venezuela Earthquake: वेनेज़ुएला में लगातार दो जबरदस्त भूकंपों से भारी तबाही का आशंका पैदा हो गया है। राजधानी काराकस समेत कई इलाकों से इमारतें गिरने की खबरें आई हैं, जबकि हज़ारों लोग घरों और दफ़्तरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। USGS (यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 10,000 से ज्यादा हो सकती है।वेनेज़ुएला में आए पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर मोरोन इलाके के पश्चिम में था। भूकंप की गहराई लगभग 22 किलोमीटर मापी गई। इसके कुछ ही समय बाद, एक और ज़बरदस्त झटका महसूस किया गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

अमेजन शहर तक भूकंप का असर

एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। यहां तक कि करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन जैसे शहरों में भी इमारतों को खाली कराना पड़ा। बुधवार देर रात, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा कि वह देश को संबोधित करने की तैयारी कर रही थीं। भूकंप के तीन घंटे के अंदर देश को संबोधित न करने और उस दौरान सरकार की ओर से किसी के घायल होने या मारे जाने की कोई रिपोर्ट न दिए जाने पर राजनेताओं और वेनेज़ुएला के लोगों ने रोड्रिग्ज की आलोचना की।

पल भर में बदल गई तीव्रता

US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने शुरू में बताया कि पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी, जिसे बाद में बदलकर 7.2 कर दिया गया। इसका केंद्र कैरिबियन तट पर मोरोन इलाके के पश्चिम में, काराकास से लगभग 168 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप की गहराई 22 किलोमीटर थी। ठीक एक मिनट बाद, USGS ने 7.5 तीव्रता वाले और भी बड़े भूकंप की जानकारी दी। दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।

सुरक्षा एहतियात के तौर पर गैस सप्लाई को किया गया बंद

गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा है कि भूकंप से हुए नुकसान का आकलन करने के दौरान सुरक्षा कारणों से गैस आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। वेनेजुएला के अखबार एल यूनिवर्सल के अनुसार, कैबेलो ने कहा, ‘इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और हम नहीं चाहते कि गैस से संबंधित कोई दुर्घटना हो। हमने आकलन पूरा होने तक गैस सेवा को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है.’

हैरान में रह गए लोग

ये भूकंप वेनेजुएला में पिछले सौ से ज्यादा सालों में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से थे। राजधानी काराकस में, लोग हिलती हुई इमारतों से बाहर निकलकर भागे। कई लोग पूरी की पूरी दीवारें गिरते देखकर हैरान रह गए, जिससे घर का फर्नीचर सड़क से ही दिखाई देने लगा। राजधानी के दो इलाकों में धूल के गुबार भी देखे गए, जहाँ आम तौर पर रेस्तरां और दूसरे कारोबारों की वजह से काफी चहल-पहल रहती है।(एजेंसी)

About The Author