Wed. Mar 18th, 2026

Surinder Shinda Death : पंजाब के मशहूर लोक गायक सुरिंदर शिंदा का निधन

Surinder Shinda Death : पंजाब के मशहूर लोक गायक सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda) का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन से पंजाब के कलाकारों में शोक की लहर छाई है। 64 साल के शिंदा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। मगर बुधवार को सुबह 7.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मालूम हो शिंदा ने ‘ट्रक बिलिया’ और ‘पुत्त जट्टन दे’ जैसे कई बड़े हिट गाने गाए थे।

शिंदा के निधन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा मशहूर गायक सुरिंदर शिंदाजी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ…पंजाब की बुलंद आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई… हालांकि शिंदा जी अब शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा गूंजती रहेगी… भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को स्वीकार करने की शक्ति दें…।’

About The Author