Arbaaz Khan की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार में घुसे शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा और पीटा, वीडियो वायरल
Arbaaz Khan: कोलकाता में बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान से जुड़ी सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक इवेंट के दौरान, एक अनजान व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर अरबाज खान की कार के अंदर बैठ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अनजान व्यक्ति जबरदस्ती कार में घुसा
कोलकाता में एक इवेंट के बाद अरबाज़ खान की लग्ज़री कार बाहर खड़ी थी। अचानक, भीड़ में से एक युवक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर कार तक पहुँच गया, दरवाजा खोला और अंदर घुस गया। युवक की इस हरकत से वहाँ अचानक अफ़रा-तफ़री मच गई। एक अनजान युवक को कार में बैठते देख, अरबाज़ खान के बाउंसर और पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने उस युवक को गाड़ी से बाहर खींच लिया। हालात को काबू में करने की कोशिश के दौरान सिक्योरिटी गार्ड और उस युवक के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई
सुरक्षाकर्मियों ने की पिटाई
गुस्साए सुरक्षाकर्मियों ने उस युवक को भीड़ से दूर किया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान भीड़ में कुछ लोगों को “इसे मारो” कहते हुए सुना गया। इस पूरी घटना के दौरान अरबाज़ खान काफी असहज दिखे। बाद में, सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को पीछे हटाया और अरबाज़ की गाड़ी को सुरक्षित रूप से वहाँ से निकाल ले गए। (एजेंसी)

