Sun. May 24th, 2026

पश्चिम बंगाल के फाल्टा में BJP की ऐतिहासिक जीत, देबांग्शु पांडा ने रिकॉर्ड मतों से मारी बाजी

फाल्टा विधानसभा सीट के पुनर्मतदान में BJP ने रचा इतिहास, TMC तीसरे नंबर पर पहुंची

 

West Bengal के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में Bharatiya Janata Party ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार Debangshu Panda ने 21 राउंड की मतगणना के बाद 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।

 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक देबांग्शु पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर Communist Party of India (Marxist) के उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी रहे, जिन्हें 40,645 वोट मिले। सत्ताधारी All India Trinamool Congress के उम्मीदवार जहांगीर खान को सिर्फ 7,783 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 10,084 वोट प्राप्त हुए।

 

 फाल्टा में क्यों हुआ पुनर्मतदान?

 

29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद फाल्टा क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि EVM पर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर टेप चिपकाया गया था। तत्कालीन ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने क्षेत्र का दौरा कर जांच की, जिसमें करीब 60 बूथों में छेड़छाड़ के संकेत मिले।

 

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों के फुटेज के साथ भी कथित छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया।

 

 पहली बार फाल्टा में खिला कमल

 

फाल्टा विधानसभा सीट लंबे समय तक CPI(M) का गढ़ रही, लेकिन बाद में यह TMC का मजबूत क्षेत्र बन गई थी। 2011 के बाद से यहां लगातार TMC जीतती रही थी। खास बात यह रही कि भाजपा ने इस सीट पर पहली बार जीत दर्ज की है।

 

दक्षिण 24 परगना जिले की कुल 31 सीटों में भाजपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। जादवपुर, टॉलीगंज और बेहला पूर्व-पश्चिम जैसे शहरी इलाकों में भी भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की।

 

भाजपा नेताओं ने बताया बड़ा राजनीतिक संदेश

 

भाजपा प्रवक्ता Pradeep Bhandari ने इस जीत को बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “डायमंड हार्बर मॉडल ढह गया और भाइपो का अहंकार हार गया।”

 

उन्होंने इस जीत का श्रेय Suvendu Adhikari के नेतृत्व और Narendra Modi के विजन को दिया।

About The Author

इन्हें भी पढ़े