Wed. Oct 7th, 2026

15 से 29 अक्टूबर तक मौका: MP पुलिस में निकली 1000 भर्तियां, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख!

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस सेवा में जाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस विभाग में आरक्षक (चालक) संवर्ग के अंतर्गत कुल 1000 रिक्त पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए रहेगा।

विज्ञापन के अनुसार, इन 1000 पदों का विभाजन दो प्रमुख विंग्स में किया गया है। इसमें विशेष सशस्त्र बल के लिए 200 पद तय किए गए हैं, जबकि जिला पुलिस बल के तहत 800 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती का विस्तृत शेड्यूल भी जारी हो चुका है। योग्य पुरुष अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद 4 जनवरी से प्रदेश के 13 जिलों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पुलिस बेड़े में चालकों की कमी दूर करने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े