Tue. Mar 10th, 2026

संसद में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा, जयशंकर भी ईरान पर बोलेंगे

संसद में आज से शुरू होने जा रहे बजट सत्र के दूसरे चरण में हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। आज संसद में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है तो वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी ईरान पर बोलेंगे।

 

संसद में सोमवार से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। बजट का पहला चरण 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक चला था जिसमें 1 फरवरी को बजट पेश किया गया था। वहीं, बजट का दूसरा चरण आज 9 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक चलेगा। हालांकि, आज संसद में हंगामे के आसार भी हैं। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के नोटिस पर स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।

स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव

संसद के बजट सत्र के दूसरे हाफ के पहले दिन के एजेंडे में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव शामिल है। इस प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद, के सुरेश और डॉक्टर मल्लू रवि की ओर से दिया गया है। आज अगर प्रस्ताव आता है तो उस पर चर्चा हो सकती है। ऐसे में BJP ने आज और कल यानि 9 और 10 मार्च को अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

एस जयशंकर भी बोलेंगे

दूसरी ओर बजट सत्र के दूसरे चरण में कई अहम विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आज संसद में ईरान में जारी जंग और पश्चिम एशिया के हालात जवाब देंगे। जयशंकर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग पर भारत के रुख को लेकर बात करेंगे।

About The Author